Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

सांदीपनि विद्यालय में उमंग दिवस का आयोजन, प्रो. राकेश सोलंकी ने इमोशनल वेल बीइंग पर रखे विचार

Avatar photo Prateek Subhash September 12, 2025

जावर नगर, 12 सितम्बर। सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “उमंग दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जावर कॉलेज के प्राध्यापक प्रो. राकेश कुमार सोलंकी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को इमोशनल वेल बीइंग यानी भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक किया।

प्रो. सोलंकी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा, “इमोशनल होना मनुष्य का स्वाभाविक गुण है, लेकिन उन भावनाओं को सकारात्मक दिशा में मोड़कर अपनी प्रगति का साधन बनाना एक विशिष्ट गुण है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म-चिंतन, आत्म-नियंत्रण और आत्म-विकास के महत्त्व को समझाते हुए जीवन में भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य श्री शंकरलाल गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री नितिन कुमार कौशल ने की।

उमंग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री हरिओम सोलंकी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी एवं सफल रहा।

Post Views: 54

Continue Reading

Previous: सीहोर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद मे युवा मोर्चा महामंत्री घायल, विधायक सुदेश राय का गाली देते हुए वीडियो वायरल
Next: नवरात्रि पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, मंदिरों के आसपास मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की मांग

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.