
जावर, नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए अपने जन्मदिन को सात्विक रूप में मनाया। पश्चिमी दिखावे से दूर हटकर उन्होंने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए जावर नगर के आरक्षित वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में निवासरत कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें भोजन प्रसादी कराई।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ठाकुर की इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

मौके पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बाबूलाल पटेल ने कहा, “धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने पाश्चात्य संस्कृति के दिखावे को दरकिनार कर भारतीय परंपराओं के अनुरूप जन्मदिन मनाकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। कन्या भोजन कराना न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि समाज में समरसता और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करता है।”

कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को उपहार भी वितरित किए गए और उनके स्वास्थ्य व शिक्षा की कामना की गई। धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि वे हर साल अपना जन्मदिन इसी तरह समाज सेवा के रूप में मनाते रहेंगे।
इस पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल , जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह जी ठाकुर ,मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर ,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वैद्य ,पूर्व मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर ,मंडल महामंत्री राजा ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्र विश्वकर्मा , पार्षद मदन विश्वकर्मा ,वीरेंद्र सिंह ठाकुर, कैलाश मालवीय व अन्य समाज जनों में शिवम सोनी , प्रतीक भावसार, चेतन दरबार,संजीव मालवीय,हेमंत गोयल, अभिषेक बालाजी,पवन मालवीय आदि लोग उपस्थित थे
