
जावर , आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सनातन संस्कृति, साधना और श्रद्धा की रक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार महोदय को सौंपते हुए मांग की कि नवरात्रि की अमावस्या से लेकर विजयादशमी तक मंदिरों के आसपास, नगर व ग्राम क्षेत्रों में मांस एवं मदिरा की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व के दौरान वातावरण की पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और साधना में कोई विघ्न न आए।
इसके साथ ही जावर नगर स्थित गौ माता की चारागाह भूमि पर हो रहे कथित अतिक्रमण के विरुद्ध भी संगठन द्वारा आपत्ति दर्ज की गई। इस संदर्भ में प्रखंड अध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर एवं समाजसेवी खुमान सिंह ठाकुर ने तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद जिला मठ-मंदिर प्रमुख धीरज सिंह ठाकुर, जिला सुरक्षा प्रमुख राकेश सिंह ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर, प्रखंड मंत्री यशवंत ठाकुर, से मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सत्संग प्रमुख फतेह सिंह ठाकुर, सह-संयोजक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, खजुरिया खंड संयोजक महेंद्र सिंह, जावर नगर मंत्री राकेश धांधल, हिंदू राष्ट्रीय परिषद जिला अध्यक्ष दीपेंद्र बागवान, सुनील सेन, समाजसेवी राजपाल जी, सुरेंद्र सिंह भाटी एवं राजेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जावर प्रखंड की ग्राम इकाइयों – मैतवाड़ा, गुराडिया, वर्मा, कजलास, ग्वाला, खजुरिया, आरोलिया, गाजी, अरनिया व बरछापुरा के कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति दर्ज की गई।
