Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025

कालिंदी गोल्ड सिटी।

बसेरा सेक्टर स्थित श्री रामेष्ठ हनुमान धाम में बीते दिनों चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया। चोरों ने मंदिर में रखे पीतल के सामान चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि यह चोरी दिनदहाड़े की गई।

चोरों ने भगवान हनुमान जी के मुकुट को खोलने का भी प्रयास किया, जिसके चलते मूर्ति खंडित हो गई। इस घटना से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है।मंदिर मुख्य मार्ग के समीप स्थित है और चोर कॉलोनी की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर पहुंचे होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास शराब की बिक्री होने के कारण अक्सर नशेड़ी वहां घूमते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी मंदिर के समीप स्थित एक दुकान में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक रंगे हाथों पकड़ा गया था।रहवासियों का संदेह है कि मंदिर में हुई चोरी भी नशेड़ियों द्वारा की गई हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के आस-पास चल रही शराब की बिक्री को तुरंत हटाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Post Views: 82

Continue Reading

Previous: बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.