Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

सीहोर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद मे युवा मोर्चा महामंत्री घायल, विधायक सुदेश राय का गाली देते हुए वीडियो वायरल

Avatar photo Prateek Subhash September 12, 2025
photo-collage.png (29)

सीहोर। दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में देशभर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में सीहोर में भी कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

सीहोर में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु जैन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे और कथित तौर पर नारेबाज़ी शुरू कर दी। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई और गाली-गलौज भी हुआ। स्थिति बिगड़ते ही दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई।

इस झड़प में भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री समीर सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका आरोप है कि कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज शर्मा ने उन पर कील लगे डंडे से हमला किया, जिससे उनके कंधे और चेहरे पर चोटें आई हैं।

स्थानीय विधायक सुदेश राय मौके पर पहुंचे। घायल समीर सेन को लहूलुहान हालत में देखकर वे गुस्से में आ गए और कथित तौर पर अपशब्द कहे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक के इस व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

घटना के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और नगर परिषद अध्यक्ष प्रिंस राठौर भी मौके पर पहुंचे और महिला कार्यकर्ताओं के साथ हुई अभद्रता की कड़ी निंदा की।

वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रदेश सचिव हरपाल ठाकुर ने विधायक सुदेश राय की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और भाजपा पर पलटवार किया, कहा यह दिन सीहोर के इतिहास का काला दिन था, भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस कार्यालय को जलाने की धमकी दी, कांग्रेस कमजोर जरूर है पर इतनी भी कमजोर नही की अपने घर की रक्षा ना कर पाए, साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा नेताओ को अकेले मे बैठकर चिंतन करना चाहिए की पुतला दहन की आड़ मे उन्होंने जो किया वह कितना सही है!!

इस घटना को लेकर समीर सेन ने पंकज शर्मा समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, वहीं कांग्रेस की ओर से भी समीर सेन पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है !

इस पूरे घटनाक्रम ने सीहोर की राजनीति को गर्मा दिया है। दोनों ही दल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, और अब मामला पुलिस और प्रशासन के पाले में है।

निष्कर्ष
जो भी हो, सीहोर में हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन हिंसा, अभद्रता और भाषा की मर्यादा लांघना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

Post Views: 30

Continue Reading

Previous: प्राचीन बावड़ी को लेकर पार्षद वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री के निर्देश, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
Next: सांदीपनि विद्यालय में उमंग दिवस का आयोजन, प्रो. राकेश सोलंकी ने इमोशनल वेल बीइंग पर रखे विचार

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.