Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

आष्टा (सीहोर) — देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आज आष्टा में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सिविल अस्पताल आष्टा में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 78 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही, अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य और मनोबल के प्रति संवेदनशीलता प्रकट की गई।

जनपद पंचायत आष्टा के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का धार से प्रसारित लाइव कार्यक्रम सामूहिक रूप से देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सादीपनी विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस पुनीत अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री जीवन सिंह मंडलोई, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सोनू गुणवान, नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजलि विशाल चौरसिया, संस्था प्राचार्य श्री शीतवत जी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से जनसामान्य के बीच सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।

Post Views: 20

Continue Reading

Previous: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जावर मंडल मे ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी, 100 से ज्यादा लोग करेंगे रक्तदान
Next: धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.