Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

प्राचीन बावड़ी को लेकर पार्षद वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री के निर्देश, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Avatar photo Prateek Subhash September 1, 2025

जावर (मध्य प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद एवं पूर्व मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर की शिकायत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद जावर स्थित सांदीपनि विद्यालय में बनी प्राचीन बावड़ी का तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया।

वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने हाल ही में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि जावर स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय परिसर में वर्षों पुरानी बावड़ी को ठेकेदार द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के मिट्टी से भर दिया गया है। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इस बावड़ी का ऐतिहासिक और जल संरक्षण के दृष्टिकोण से विशेष महत्व है, जहां पहले दूर-दूर से लोग पानी भरने आया करते थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके पालन में जावर तहसीलदार ने स्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा बनाकर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है।

पार्षद ठाकुर ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक ठेकेदार ने नियमों को दरकिनार करते हुए ऐतिहासिक महत्व की बावड़ी को नष्ट कर दिया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब उक्त स्थान पर कोई निर्माण कार्य निर्धारित ही नहीं था, तो आखिर किस आधार पर बावड़ी को नष्ट किया गया?

पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने नागरिक की चिंता को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए, जिससे शासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।


Post Views: 135

Continue Reading

Previous: पटेल – वैद्य की जोड़ी, क्या दिला पाएगी किसानो को अपने हक का पैसा ? जावर क्षेत्र मे किसान आंदोलन की तैयारियाँ चरम पर !!
Next: सीहोर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद मे युवा मोर्चा महामंत्री घायल, विधायक सुदेश राय का गाली देते हुए वीडियो वायरल

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.