Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

पटेल – वैद्य की जोड़ी, क्या दिला पाएगी किसानो को अपने हक का पैसा ? जावर क्षेत्र मे किसान आंदोलन की तैयारियाँ चरम पर !!

Avatar photo Prateek Subhash August 30, 2025


आगामी 4 सितंबर को किसानों द्वारा मुख्य बाजार गांधी चौक पर आयोजित आंदोलन को लेकर जोरदार तैयारियाँ की जा रही हैं। यह आंदोलन मुख्य रूप से कृषि फसल बीमा राशि की वादा खिलाफी को लेकर है, जिसमें हजारों किसान सुबह 11:00 बजे जुटेंगे। आंदोलन का नेतृत्व पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य और जावर नगर के पटेल धीरेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे।

पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य और पटेल धीरेंद्र सिंह ठाकुर ने पिछले कुछ दिनों में एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और किसानों से आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरे में किसानों को बताया गया कि वर्ष 2023-24 की बीमा राशि जो बीमा कंपनियों को जमा की गई थी, वह राशि अब तक किसानों को नहीं मिल पाई है, जबकि रबी और खरीफ की फसलें खराब हो चुकी हैं।

किसानों का कहना है कि वे बीमा का पैसा ईमानदारी से जमा करते हैं, लेकिन अब बीमा कंपनियां और अन्य जिम्मेदार संगठन अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं, जिससे किसानों में निराशा और गुस्सा है।

शैलेश वैद्य ने बताया, “यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, पार्टी या संगठन द्वारा नहीं किया जा रहा है। यह आंदोलन केवल किसानों के अधिकारों के लिए है, और हम सभी किसान मिलकर इसे सफल बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।”

गांवों में दौरे के दौरान, आंदोलन के समर्थन में कई प्रमुख और जिम्मेदार लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने 4 सितंबर को होने वाले आंदोलन में भारी संख्या में भाग लेने का आश्वासन दिया।

इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए कई युवा और किसान नेतृत्व कर रहे हैं, जिनमें जसपाल सिंह ठाकुर, देवेंद्र सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह भाटी, ठाकुर सिंह ठाकुर, विजेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर समेत सैकड़ों युवा और किसान शामिल हैं।

किसान इस आंदोलन के माध्यम से अपनी समस्याओं को उजागर करना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि सरकार तथा बीमा कंपनियाँ किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र करेंगी।

Post Views: 73

Continue Reading

Previous: राजनीति का गिरता स्तर : एक गंभीर चिंतन
Next: प्राचीन बावड़ी को लेकर पार्षद वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री के निर्देश, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.