Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

फसल बीमा भुगतान में वादा-खिलाफी के विरोध में 4 सितंबर को जावर में होगा किसान आंदोलन, हजारों किसान लेंगे हिस्सा

Avatar photo Prateek Subhash August 29, 2025

बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान न किए जाने के विरोध में 4 सितंबर, गुरुवार को जावर तहसील मुख्यालय पर विशाल किसान आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में जावर नगर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों किसान शामिल होंगे। आंदोलन का नेतृत्व जावर नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश वैद्य करेंगे।

श्री वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जावर सहकारी बैंक के माध्यम से वर्ष 2023-24 में 2759 किसानों ने रबी की फसल के लिए ₹28,93,000 तथा 2564 किसानों ने खरीफ फसल के लिए ₹32,22,683.36 का बीमा प्रीमियम जमा किया था। कुल जमा राशि ₹61,22,683.36 है, लेकिन भारी नुकसान के बावजूद बीमा कंपनियों ने किसानों को भुगतान नहीं किया है।

पूर्व अध्यक्ष वैद्य ने बताया कि जब किसान बैंक जाते हैं, तो उन्हें पटवारी के सर्वे को लेकर टाल दिया जाता है, और जब तहसील में जाते हैं, तो कहा जाता है कि सर्वे हो चुका है। इस भटकाव से किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग और प्रशासन को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए।

किसानों ने अब ठान लिया है कि वे 4 सितंबर को गांधी चौक से पैदल मार्च करते हुए जावर तहसील पहुंचेंगे और वहीं धरने पर बैठेंगे। किसान यह धरना तब तक जारी रखेंगे जब तक बीमा की राशि उनके खातों में जमा नहीं कर दी जाती।

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से सूरज सिंह प्रजापत, अज्जू भाई, जसपाल सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, ठाकुर सिंह ठाकुर, विजेंद्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, संदीप शर्मा, जितेंद्र प्रजापति सहित सैकड़ों किसान भाग लेंगे।
जावर के किसान नेता धीरज सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान अपना खेत देखें या दफ्तरों के चक्कर लगाएं, यह सबसे बड़ा सवाल है। कोई भी अधिकारी उनकी सुनवाई को तैयार नहीं है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Post Views: 141

Continue Reading

Previous: जावर में कांग्रेस नेता के विवादित बयान के विरोध में होगा पुतला दहन , महिलाओं के सम्मान को लेकर युवा वर्ग में रोष
Next: राजनीति का गिरता स्तर : एक गंभीर चिंतन

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.