Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

जावर में कांग्रेस नेता के विवादित बयान के विरोध में होगा पुतला दहन , महिलाओं के सम्मान को लेकर युवा वर्ग में रोष

Avatar photo Prateek Subhash August 26, 2025

जावर, मध्यप्रदेश |
भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय माना गया है — “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः” — इसी भाव को आत्मसात करते हुए जावर के युवाओं ने कांग्रेस नेता जितु पटवारी के कथित महिला विरोधी बयान पर तीव्र विरोध दर्ज किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए “शराबी” जैसे शब्दों का प्रयोग किए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस बयान को लेकर युवाओं का कहना है कि यह केवल महिलाओं का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मातृशक्ति का अपमान है और कांग्रेस पार्टी की महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

इस अपमानजनक टिप्पणी के विरोध स्वरूप कल गांधी चौक, जावर पर शाम 4 बजे कांग्रेस अध्यक्ष जितु पटवारी का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय युवा नेता अजय गब्बर ठाकुर के नेतृत्व में किया जा रहा है।

उन्होंने समस्त जागरूक नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से इस प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है, जिससे समाज में महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

Post Views: 99

Continue Reading

Previous: “अगर किसान आत्महत्या ना करें, तो फिर क्या करें?”
Next: फसल बीमा भुगतान में वादा-खिलाफी के विरोध में 4 सितंबर को जावर में होगा किसान आंदोलन, हजारों किसान लेंगे हिस्सा

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.