Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • Sports

हरनावदा निवासी जावर के सांदीपनि विद्यालय के छात्र पृथ्वी सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

Avatar photo Prateek Subhash July 30, 2025

जावर , बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में भारतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के आष्टा तहसील के हरनावदा गांव के होनहार खिलाड़ी पृथ्वी सिंह पिता अके सिंह ठाकुर ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गौरव और हर्ष का वातावरण है।

उनकी इस जीत पर सामाजिक संगठनों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों सहित क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पृथ्वी की वापसी पर 31 जुलाई को क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सोडा आम चौराहा से लेकर हरनावदा गांव तक रास्ते में आने वाले सभी गांवों के लोग स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार, बैंड-बाजे और सजावट की योजना बनाई गई है

पृथ्वी सिंह ठाकुर वर्तमान में सांदीपनि विद्यालय में कक्षा 11वीं के छात्र हैं विद्यालय के खेल निदेशक अकबर सिद्दीकी ने बताया कि पृथ्वी पिता अके सिंह ने कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर यह शानदार सफलता अर्जित की है, गौर तलब है कि खेल निदेशक सिद्दीकी ने ही भविष्य की सभावनाओ को देखते हुए पृथ्वी को अखाड़े वाली कुश्ती से इतर गद्दे वाली कुश्ती में मेहनत करने एवं अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रेरित किया.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है। पृथ्वी की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण अंचलों से भी प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय पटल पर अपना परचम लहरा सकती हैं।

Post Views: 81

Continue Reading

Previous: लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी की चर्चा तेज, ₹20,000 का है इनामी..पुलिस की आधिकारिक पुष्टी नही
Next: दलित समाज का बेटमा थाने पर प्रदर्शन,”सर तन से जुदा” की धमकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.