Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

ग्राम पंचायत आरोलिया में ताले में बंद विकास, पानी की टंकी फूटने से नही मिल रहा पानी

Avatar photo Prateek Subhash July 26, 2025
IMG_20250726_183235

अरोलिया जावर – आष्टा विधानसभा
सीहोर जिले की ग्राम पंचायत आरोलिया में पंचायत भवन हमेशा ताले में बंद रहता है, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है। यह गंभीर स्थिति तब सामने आई जब नगर परिषद जावर के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य को ग्रामीणों ने इस मुद्दे से अवगत कराया। पूर्व नप अध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य जब आरोलिया गांव पहुंचे तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर बड़ा सा ताला लटका हुआ था और परिसर में गंदगी का आलम था। भवन के बाहर कुत्ते बैठे थे और चारों ओर अव्यवस्था फैली हुई थी ,ग्रामीण आज़ाद सिंह ठाकुर ने बताया कि पंचायत भवन वर्ष में केवल दो-तीन बार – जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या अन्य सरकारी कार्यक्रमों के दिन ही खुलता है। बाकी समय यह ताले में बंद रहता है। न सचिव गांव में रहते हैं और न ही सरपंच कभी दिखाई देते हैं। इससे गांववाले अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर किसी जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क नहीं कर पाते , गांव में गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जो पानी की टंकी पंचायत द्वारा बनवाई गई थी, वह भी निर्माण के समय से ही फूटी हुई है। टंकी में कई जगह लीकेज है, जिसके चलते गांव में पानी की सप्लाई तक नहीं हो पा रही। पानी की इस गंभीर समस्या से ग्रामीण बुरी तरह जूझ रहे हैं, परंतु अब तक कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं आया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पंचायत की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंग, इस दौरान गांव में आज़ाद सिंह ठाकुर, धनपाल सिंह ठाकुर, दीपेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।

Post Views: 22

Continue Reading

Previous: नशा अभियान के तहत जावर पुलिस का सख्त रवैया, अवैध गांजा परिवहन करते तस्कर को दबोचा
Next: एसडीओपी आकाश अमलकर की अगुवाई में बच्चों ने रचनात्मक तरीके से दी नशा के खिलाफ आवाज

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.