Skip to content
Positive MP

Positive MP

Late Shree Subhash Bhawsar (2)
Primary Menu
  • Home
  • News Trending
  • Movie Review
  • Articles
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Sports
  • Trending Top 5
Youtube
  • News

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जावर मंडल मे ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी, 100 से ज्यादा लोग करेंगे रक्तदान

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

जावर, 17 सितम्बर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जावर द्वारा एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 सितम्बर 2025, गुरुवार को जावर में आयोजित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, जावर में कार्यकर्ता संवाद के साथ होगी, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे शासकीय अस्पताल, जावर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय नरेश मेवाड़ा, विधायक आदरणीय गोपाल सिंह इंजीनियर तथा कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री आदरणीय धारा सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने वीडियो के माध्यम से लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित किया

भाजपा मंडल जावर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया –

कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। मंडल महामंत्री राजा ठाकुर एवं धर्मेंद्र मालवीय ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पार्षदों, सरपंचों, बूथ अध्यक्षों एवं समस्त समिति को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है।


Post Views: 45

Continue Reading

Previous: नवरात्रि पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, मंदिरों के आसपास मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की मांग
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Supporting Editor & Chief

Prateek Subhash

Explore Topics

  • Articles
  • News
  • Sports

You may have missed

IMG_20251110_123153
  • News

कालिंदी गोल्ड सिटी के बसेरा सेक्टर के हनुमान मन्दिर मे चोरी के दौरान मूर्ति हुई खंडित, मन्दिर के पास बिक रही शराब – रहवासियों को नशेड़ियों पर संदेह

Avatar photo Prateek Subhash November 10, 2025
IMG_20251018_164331
  • News

बार संचालक विशाल गुप्ता पर व्यवसायी के प्लांट को हड़पने और धमकाने के आरोप बाणगंगा थाने का ढीला रवैया, एसीपी रुबिना मीजवानी के संज्ञान के बाद जागी न्याय की उम्मीद

Avatar photo Prateek Subhash October 27, 2025
IMG_20250928_151115
  • News

धर्मेंद्र ठाकुर ने पेश की समरसता की मिसाल, कन्या भोजन कराकर मनाया सात्विक जन्मदिन

Avatar photo Prateek Subhash September 28, 2025
IMG-20250917-WA0044
  • News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आष्टा मे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विविध सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित

Avatar photo Prateek Subhash September 17, 2025

Useful Links

  • Articles
  • News
  • Sports

Tag Clouds

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.